Pushkarna Match

गोपनीयता नीति

सदस्यों की जानकारी कैसे रखी जाती है

हम क्या जानकारी लेते हैं

खाताधारक का मोबाइल नंबर, और वह बायोडाटा जो आप भरते हैं: व्यक्तिगत, पारिवारिक, शिक्षा, व्यवसाय और जन्म कुंडली की जानकारी तथा फ़ोटो। ईमेल तभी, जब आप सूचनाओं के लिए दें।

इसे कौन देख सकता है

  • आपकी प्रोफ़ाइल केवल लॉगिन सदस्यों को दिखती है, और वह भी समाज एडमिन की स्वीकृति के बाद।
  • आपका संपर्क मोबाइल नंबर दूसरे सदस्य को तभी दिखता है जब दोनों पक्ष रुचि स्वीकार कर लें।
  • संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं: वे आपके ब्राउज़र में ही ताले में बंद होते हैं और केवल आप तथा सामने वाला परिवार उन्हें खोल सकते हैं। हमारे सर्वर पर वे बंद रूप में ही रहते हैं, इसलिए समाज एडमिन भी उन्हें नहीं पढ़ सकते। हमें केवल यह दिखता है कि दो परिवारों में संदेश हुए और कब।
  • समाज एडमिन सत्यापन के लिए प्रोफ़ाइल और खाते की जानकारी देख सकते हैं।

OTP सत्यापन

मोबाइल नंबर आपका ही है, यह पक्का करने के लिए Google Firebase Authentication के माध्यम से SMS पर एक बार का कोड भेजा जाता है। इसके लिए मोबाइल नंबर Google के साथ साझा होता है, और दुरुपयोग रोकने के लिए Google reCAPTCHA का उपयोग कर सकता है।

प्रोफ़ाइल देखना

जब कोई स्वीकृत सदस्य आपकी प्रोफ़ाइल खोलता है, तो आप देख सकते हैं कि उसने देखी, और वह भी आपके बारे में यही देख सकता है।

हम क्या नहीं करते

हम सदस्यों की जानकारी विज्ञापनदाताओं या किसी तीसरे पक्ष को न बेचते हैं, न देते हैं। निःशुल्क कुंडली मिलान में भरी गई जन्म जानकारी सेव नहीं की जाती।

अपनी जानकारी हटाना

आप कभी भी खाता सेटिंग से अपना खाता हटा सकते हैं। इससे आपकी प्रोफ़ाइल, फ़ोटो, रुचि और संदेश हमेशा के लिए हट जाते हैं।

संपर्क

गोपनीयता से जुड़े किसी भी अनुरोध के लिए संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।